कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-3 में शुक्रवार को खेले गए मैच में क्रांतिकारी ब्लैक ने क्रांतिकारी येलो को छह विकेट से पराजित किया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में क्रांतिकारी येलो की पूरी टीम 16.2 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से देवेंद्र ने 27 रन, शिवम शुक्ला ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष जोशी ने तीन, विवेक, डीजे व मनीष पांडे ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में क्रांतिकारी ब्लैक ने 14.1 ओवर में चार विकेट पर 96 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से मोनू ने 62 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में देवेंद्र, शिवम व आशीष गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया। मोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, मैच के बाद देवेंद्र को इंटरटेनर ऑफ द मैच, आशीष को श्रेष्ठ गें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.