कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' की आवाज बुलंद करने वाले महानायक सुभाष चंद्र बोस की याद में क्रांतिकारी संगठन की ओर से क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्रांतिकारी बी टीम ने सुभाष चंद्र बोस ट्रॉफी जीती। शनिवार को गंगाबैराज स्थित बीसीए मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रांतिकारी बी टीम ने 25 ओवर में 161 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष ने 41 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में क्रांतिकारी ए टीम 144 रन ही बना सकी। बी टीम के गेंदबाज देवेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ए टीम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और अपनी टीम को जीत दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.