क्रांतिकारी नागरिक दल की बैठक में संगठन विस्तार और मुद्दों पर मंथन
शामली, जुलाई 26 -- क्रांतिकारी नागरिक दल की बैठक रविवार को हनुमान टिल्ला पर आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक भ्रष्टाचार, सामाजिक चुनौतियों और संगठन के विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में बढ़ता भ्रष्टाचार समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। इससे नैतिक मूल्यों, सदाचार और सुशासन को गहरा नुकसान पहुंचा है। भ्रष्टाचार बेरोजगारी, असंतोष, निर्धनता, असमानता और शोषण का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के पीछे कई कारण हैं, जिनमें जटिल कानूनी व्यवस्था, कर प्रणाली की जटिलता, राजनीति में धनबल का बढ़ता प्रभाव, जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त, चरित्रवान एवं शिक्षित लोगों की राजनीति में कम भागीदारी तथा सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का ह्रास प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भ्रष्टाचार के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.