क्रांतिकारी नागरिक दल की बैठक में अर्थव्यवस्था, आरक्षण और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा
शामली, अगस्त 9 -- क्रांतिकारी नागरिक दल की एक बैठक हनुमान टिला स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में देश की अर्थव्यवस्था, आरक्षण व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दल के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में क्रोनी कैपिटलिज्म और गिग इकोनॉमी जैसी अवधारणाएं समाज और अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रोनी कैपिटलिज्म में खुले बाजार की प्रतिस्पर्धा के बजाय राजनेताओं और उद्योगपतियों के संबंधों के आधार पर आर्थिक लाभ मिलने की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में पक्षपातपूर्ण नीतियां, सरकारी ठेके, विशेष छूट और अन्य सुविधाएं कुछ चुनिंदा लोगों को मिलने से छोटे व्यापारियों और नई कंपनियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.