बदायूं, मार्च 24 -- प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान को याद किया। ओमकार सिंह ने लाहौर में सांडर्स हत्याकांड और असेंबली में बम विस्फोट घटना का उल्लेख करते हुये इन क्रांतिकारियों के साहस और त्याग को रेखांकित किया। कहा कि इन युग पुरुष ने मातृभूमि को आजादी दिलायी। निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, सूरजपाल सोलंकी, शफी अहमद, इखलास हुसैन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...