क्रांतिकारियों के शौर्य से नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी पुस्तक : दयाशंकर
बलिया, जुलाई 22 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय कला मंच एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (प्रयागराज) की ओर से गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ठाणे (महाराष्ट्र) के जिला संघ प्रचारक तथा नगर के देवकली निवासी पंकज गुप्त द्वारा लिखित पुस्तक 'भारत के महान क्रांतिकारी : संघर्ष एवं बलिदान' का विमोचन किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के अद्वितीय साहस, संघर्ष और बलिदान की अमर गाथा है। ऐसे समय में जब युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की आवश्यकता है, यह पुस्तक उनके लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय की धरती पर इस पुस्तक का विमोचन होना इसे और भी विशेष बना देता है। दयाशंकर सिंह ने कहा कि राष्ट्र के लिए सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.