मुंगेर, अप्रैल 3 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के चौरगांव पंचायत स्थित ऐतिहासिक ढोल पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। गुरुवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी अमरीश कुमार मल्ल एवं वन्य क्षेत्र पदाधिकारी रोबिन आनंद ने स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ राजस्व अधिकारी फैसल खान एवं अंचल अमीन सूरज कुमार थे। अधिकारियों ने पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जमीन का रकवा और सीमा का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। ढोल पहाड़ी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों की शरणस्थली रही है, जिससे इसका ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ढोल पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.