उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव। 1857 क्रांति के अग्रदूत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान की मूर्तियों को शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर शाहजहांपुर में तोड़े जाने पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने राज्यपाल संबोधित मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह दो इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्रांतिकारियों को भी अपमानित कर रही है। कहा हम भाजपा से सड़क से लेकर के सदन तक निपटेंगे। नेता राहुल गांधी जिस तरीके से सरकार से लड़ रहे हैं एक-एक कार्यकर्ता अपने क्रांतिकारी साथियों का सम्मान सुरक्षित करने के लिए आपसे सड़कों से लेकर के सदन तक लड़ेगा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस जन नारे लगाते हुए क्रांतिकारियों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हनुमत सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला,...