बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच। शाहजहांपुर के टाउन हाल में काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमाएं ढहाने पर जिले के सेनानी उत्तराधिकारियों में रोष है। बुधवार को शहीद पार्क में इकट्टा होकर धरना प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। रमेश मिश्र, अर्जुन सिंह पटेल, राज कुमार पांडेय, राजू मिश्र ने कहा कि डाउन हाल में पंण्डित रामप्रसाद बिसमिल, ठाकुर रोशन सिंह तथा अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाएं सन 1972 से लगी थीं, जिन्हें 23-24 मार्च की रात ने नगर निगम के महापौर ने बुल्डोजर से ढहाकर मलवे में तब्दील करा दिया। खबर फैलने पर लोग इक्टठा होने लगे तो महापौर प्रशासन ने मलवे को आनन फानन में हटवा दिया गया। महापौर का यह कृत्य निन्दनीय ही नहीं दंडनीय भी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन शहीदों के बलिदान के बदौलत देश आजाद हुआ और संविधान के बदौलत प्रधान से लेकर राष...