गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा पुलिस ने 11 जून की रात अज्ञात चोरों द्वारा थाना क्षेत्र के लोहपिटी स्थित स्टोर क्रशर से हुए चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तेलोडीह टोला कोड़वाडीह निवासी मो राजन अंसारी उर्फ सेम उर्फ असलम अंसारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी गया मोटर व बैट्री बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी मो राजन अंसारी को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। बता दें कि इस चोरी मामले को लेकर स्टोन क्रशर के मालिक नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह निवासी आकाश सुमन की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आकाश का कहना था कि 11 जून को उनके क्रशर पर शाम 5:00 बजे तक काम चला। प्रतिदिन की तरह समय पूरा हो...