सोनभद्र, फरवरी 11 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली खनन क्षेत्र के बग्घानाला के समीप स्थित एक क्रशर प्लांट पर पत्थर से कूचकर की गई 76 वर्षीय क्रशर व्यवसाई की हत्या का पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका। क्रशर व्यवसायी की शनिवार की रात पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। बावजूद इसके पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। खनन व्यवसायियों ने शीघ्र हत्या का खुलासा किए जाने की मांग की है। व्यवसायियों ने बताया कि क्रशर व्यवसायी की हत्या हुए पांच दिन हो गया, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी आरोपी नहीं लगा। इसके चलते व्यवसाईयों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से बरामद डीवीआर एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा लिए गए नमूने के आधार पर लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.