सोनभद्र, फरवरी 8 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास स्थित गिरधर सीमेंट लिमिटेड क्रशर प्लांट पर शनिवार की देर रात एक क्रशर व्यवसाई की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। वह प्लांट पर स्थित ऑफिस के बाहर बरामदे में रखे चौकी पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बरजी गांव के मूल निवासी 76 वर्षीय विष्णु हरि उपाध्याय ओबरा के बग्घानाला के पास स्थित गिरधर सीमेंट लिमिटेड नामक अपने क्रशर प्लांट पर रहते थे। शनिवार को वे अपने प्लांट पर बने ऑफिस के बाहर बरामदे में चौकी पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों ने सोते समय उनकी पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी। घटना का पता तब चला जब भोर में प्लांट पर तैनात एक कर्मी ने मृतक को जगाने पहुंचा तो सिर और माथा पर लगे चोट से निकले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.