मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पथरौर गांव स्थित क्रशर प्लांट से चोरों ने रविवार की रात लाखों रुपये का कापर केबल चुरा ले गए। चौकीदार की नींद खुलने पर चोर भाग निकले। पीड़ित प्लांट संचालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के पथरौर गांव में राकेशपति उपाध्याय का क्रशर प्लांट है। रविवार की रात लगभग दस बजे चोर लगभग सौ मीटर कॉपर का केबल काट कर चुरा ले गए। संयोग ठीक था कि चौकीदार लालता कोल की नींद खुल गई। उन्होंने प्लांट पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को टार्च से इशारा कर बुलाया। तब तक चोर काटे गए केबल लेकर चंपत हो चुके थे। प्लांट के कर्मचारी इंद्रेश तिवारी ने संचालक राकेशपति और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। क्रशर संचालक राकेशपति ने बताया कि प्लांट पर दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। मार्च माह में भी चोर कॉपर केबल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.