पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो पंचायत स्थित दोकरा गांव में संचालित एक क्रेशर प्लांट के डीजल टैंक में शनिवार की शाम अचानक आग लग जाने से बुरी तरह झुलस गए कर्मी रामप्रवेश गुप्ता उर्फ बबलु की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक दोकरा गांव का ही निवासी है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्रशर प्लांट संचालक एवं कर्मियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण डीजल टैंक में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- चैनपुर में माइंसकर्मी झुलसा इसी दौरान पास में खड़ा रामप्रवेश आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों और प्लांट प्र...