क्रशर प्लांट चोरी कांड का खुलासा, छह गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
कोडरमा, जून 16 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र में क्रशर प्लांट से सामान और नकदी चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए सामान भी बरामद कर लिए हैं। कोडरमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ढाब थाम निवासी रामदेव यादव ने 15 जून को चंदवारा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 14 जून की रात उनके घर के समीप रखे क्रशर प्लांट के सामान तथा ग्राम ढाब सलोनिया स्थित क्रशर प्लांट कार्यालय का दरवाजा तोड़कर इनवर्टर, अन्य सामग्री एवं नकदी की चोरी कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया तथा एक विशेष टीम का गठन किया।
गिरफ्तारी टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल पांच आरोपितों को ग्राम थाम में एक अन्य चोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.