क्रशर क्षेत्रों में नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के औद्योगिक एवं क्रशर प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते धूल और वायु प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत ओबरा, डाला, अनपरा और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रों में नियमित रूप से वाटर स्प्रिंकलिग कराई जाएगी। प्रशासन की तरफ से जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) से खरीदी गई वाटर स्प्रिंकलिग एप्लीकेशन माउंटेड मशीनों के माध्यम से प्रमुख सड़कों और धूल प्रभावित इलाकों में पानी का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण पाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। जारी आदेश के अनुसार ओबरा-डाला क्षेत्र में शारदा मंदिर चौराहे से जिला पंचायत मोड़, बग्घानाला मोड़ से अल्ट्राटेक गेट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.