झांसी, जून 9 -- झांसी। गांव डगरिया में बंद क्रशर में बनी खाई में भरे पानी में 8 वर्षीय मासूम का शव उतराता मिला। वह पड़ोसी दोस्तों के साथ खेलने गया था। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खेलते वक्त पैर फिसलने से पानी में डूबकर मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली के गांव डगरिया निवासी मुकेश रजक प्राइवेट जॉब कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बीती देर शाम परिजन अपने कामों में व्यस्त था। ताी छोटा बेटा कार्तिक पड़ोसी दोस्तों के साथ खेलने गया था। फिर वह लौटकर नहीं आया। देर रात जब वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। पड़ोसी साथियों से पूछा तो वह भी कुछ नहीं बता जाए। जिससे परिजन घबरा गए। मुकेश ने बताया कि आधी रात के बाद कुछ लोगों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित बंद पड़ी क्र...