क्रशर एरिया में आवासीय भवन बनाने का मुद्दा गूंजा
महोबा, मई 27 -- महोबा, संवाददाता। जिला स्तरीय उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में महोबा से कबरई के बीच राजमार्ग को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए है। कबरई क्षेत्र में क्रशर एरिया में आवासीय भवन बनाएं जाने और अवैध खनन परिवहन के मामले उठाएं गए। डीएम ने विद्युत विभाग, एनएसएआई छतरपुर, वरिष्ठ खान अधिकारी और एसडीएम सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमियों के द्वारा कबरई में बुंदेलखंड विकास निगम के द्वारा अधिग्रहीत बांदा तिराहे की भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। क्रशर कारोबारियों ने भंडारण के लिए लाइसेंस प्राप्त करने और चरित्र प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग उठाई है। डीएम गजल भारद्वाज के द्वारा व्यापारियों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच करा निस्तारण के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.