क्रय-विक्रय सहकारी समिति विकासनगर के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने ली शपथ
विकासनगर, जून 4 -- विकासनगर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी ने संचालक मंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार नेगी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय का स्वागत किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी भुवन विक्रम डबराल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता का देश में गौरवशाली इतिहास रहा है और यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को छोटे किसानों और व्यापारियों को सशक्त बनाने, उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने तथा आर्थिक विकास को गति देने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.