क्रय विक्रय सहकारी समिति में संचालकों का नामांकन कल
काशीपुर, मई 12 -- जसपुर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के संचालकों का चुनाव 19 मई को होगा। नामांकन कल यानि गुरुवार को समिति कार्यालय में होंगे। समिति सचिव अरुण सोलंकी ने बताया कि कलियावाला की क्रय विक्रय सहकारी समिति में संचालकों के चुनाव होना शेष थे। चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। संचालकों का नामांकन 14 मई को होगा। जबकि 19 मई को संचालक चुने जायेंगे। 20 मई को संचालक अपना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.