क्रय-विक्रय सहकारी समिति में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
सोनभद्र, जून 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने बुधवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। निरीक्षण में पाया गया कि समिति की कैशबुक पिछले 14 माह से अद्यतन नहीं की गई है। इसके अलावा पिछले चार वर्षों से संस्था का ऑडिट नहीं कराया गया तथा तीन वर्षों से बैलेंस शीट भी तैयार नहीं की गई है। इस पर एडीसीओ ने सचिव प्रदीप सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में वित्तीय अनियमितताओं और गबन की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि विक्रेता सुनील पांडेय की तरफ से पीडीएस व्यवसाय और उर्वरक बिक्री दोनों कार्य किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.