क्रय-विक्रय समिति में किरन अध्यक्ष, कमल उपाध्यक्ष निर्वाचित
रुद्रपुर, मई 23 -- किच्छा, संवाददाता। नई मंडी स्थित क्रय-विक्रय समिति में अध्यक्ष पद पर किरन राठौर और उपाध्यक्ष पद पर कमल ठठोला निर्विरोध निर्वाचित हुए। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि 19 मई को हुई समिति चुनाव प्रक्रिया में 13 में से 11 भाजपा समर्थित निदेशक निर्विरोध चुने गए थे। इनमें किरन राठौर, कमल ठठोला, राकेश ठाकुर, मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना और नंदलाल गौतम शामिल रहे। वहीं, कमलेंद्र सेमवाल को शासन की ओर से 14वें निदेशक के रूप में नामित किया गया। शनिवार को आयोजित चुनाव में सभी 11 भाजपा समर्थित निदेशकों ने किरन राठौर को अध्यक्ष और कमल ठठोला को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना। यह भी पढ़ें- क्रय-व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.