देवरिया, जून 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। जमीनों एवं भवनों के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त स्टांप मूल्यों की जांच के लिए दो विक्रय संपत्तियों के स्थल पर शुक्रवार को पहुंचकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सत्यापन किया। जांच में स्टांप मूल्य सही पाया गया।जिलाधिकारी सदर तहसील क्षेत्र के 50 लाख से बड़े बैनामों की जांच के लिए निकले। उन्होंने सबसे पहले गरुलपार न्यू कॉलोनी के मकान व खाली जमीन के विक्रय की जाँच की। इसमें विक्रय का स्टांप मूल्य प्रलेखानुसार सही पाया गया। वहीं बांस देवरिया स्थित मकान विक्रय के भी स्टांप मूल्य का मौके पर जांच किए। इस विक्रय का भी स्टांप मूल्य प्रलेखानुसार सही पाया गया। यह भी पढ़ें- अरवल जिले में भूमि के न्यूनतम मूल्य दरों में होगी वृद्धि जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय-विक्रय में निर्धारित स्टांप दर के अनुसार ही प्रलेख में स्ट...