सोनभद्र, अप्रैल 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। एडीसीओ सदर अवधेश सिंह और एडीओ राबर्ट्सगंज अखिलेश कुमार ने बुधवार को गयारतवल और बटबंतरा क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय नीति के अनुसार गेहूं खरीदने का निर्देश दिया। अधिकारियों के निरीक्षण में केंद्रो पर गेंहू खरीद शून्य पाई गई। केंद्र प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक दो दिन में एक हजार खाली बोरो के प्राप्त होने की संभावना है। केंद्र पर बैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पीओएस मशीन व स्टेशनरी उपलब्ध पाई गई। एडीसीओ सदर ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्रय नीति का अक्षरश: अनुपालन करते हुए गेंहू खरीद का लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बटबंतरा मे सचिव बैंक शाखा गये हुए थे। वहां भी बैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पीओएस मशीन व संबंधित स्टेशनरी पाई गई। मौके पर उपस्थित आंकिक आंचल मौर्य ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.