बिजनौर, अप्रैल 19 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर किसानो के बैठने, पीने के पानी आदि की व्यवस्था करने को कहा। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल में शामिल युवा जिला अध्यक्ष गोल्डी, तहसील महासचिव भोपाल राठी, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह, एडवोकेट कृष्णा कुमार ने मंडी समिति स्थित केंद्र पर पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भाकियू पदाधिकारियों ने विशेष रूप से बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था, किसानों के लिए पीने के पानी, बैठने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र का न...