क्रय केन्द्रों पर छांव की नहीं व्यवस्था, किसान परेशान
सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। गेहूं खरीद केन्द्रों पर किसानों के बैठने की व्यवस्था न होने से क्षुब्ध किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को राबर्टसगंज मंडी समिति में किसानों में छाता का वितरण किया। मोर्चा ने किसानों का उत्पीड़न रोकने और व्यवस्था गड़बड़ी में सुधार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल कागजों में सिमट कर रह गयी है। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने व खसरा सत्यापन के नाम पर इतना परेशान किया जा रहा है कि सत्तर से अस्सी प्रतिशत किसान मजबूरी में अपने गेहूं के उपज को 20 से 21 रुपये किलो बिचौलियों को बेच दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी किसान लाइनों में अपनी उपज बेचने के लिए लगा है, यदि शीघ्र सबका गेहूँ न उतारा गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर रामयश मौर्य, दिलीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.