कुशीनगर, अप्रैल 17 -- कुशीनगर। मौजूदा विपणन वर्ष में जिले में बनाए गए क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जिले भर के सभी क्रय केंद्रों को मिलाकर 16 अप्रैल तक करीब एक हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक गेहूं खरीद खाद्य विभाग की एजेंसियों ने किया है। शासन-प्रशासन की तरफ से जिस फार्मर रजिस्ट्री के लिए जोर दिया जा रहा है, विभाग का कहना है कि गेहूं बेचने वाले किसान फार्मर रजिस्ट्री कराकर आ रहे हैं।जिले में गेहूं खरीद के लिए इस साल 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 25, पीसीएफ के 30 और पीसीयू के 16 क्रय केंद्र बने हैं। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे गेहूं शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 23,500 मीट्रिक टन लक्ष्य मिला है। विभाग का कहना है कि गेहूं खरीद में अब...