हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। क्रय केंद्र पर स्टाक की जांच के दौरान एक बार फिर धान कम मिलने का मामला सामने आया है। नयागांव मुबारकपुर स्थित सहकारी क्रय विक्रय के केंद्र पर 10660 बोरी धान स्टाक में कम मिला है। बीते बुधवार को यहां पर संभागीय खाद्य नियंत्रक अतुल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। अभिलेख चेक किए तो पता चला कि करीब 140 किसानों ने धान बेचा। स्टाक 13016 बोरी धान के सापेक्ष मौके पर 2356 बोरी मिलीं। स्टाक कम होने के बारे में केंद्र प्रभारी समुचित जवाब नहीं दे पाए। अब इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है। यहां पर धान खरीद में मनमानी होने की आशंका है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इससे पहले मंडलायुक्त लखनऊ वीवी पंत को संडीला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.