बलिया, अप्रैल 10 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं क्रय केंद्रों का मानक के अनुसार तत्काल संचालित कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील में एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को ज्ञापन दिया।बताया कि प्रदेश सरकार के गेहूं क्रय केन्द्र खोलने के दावे पूरी तरह फेल हैं। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। क्रय केन्द्रों के बंद रहने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि किसान मौसम की बेरुखी झेलने को विवश हैं। तमाम किसान अभी कटाई नहीं कर पाए हैं, और जो किसी तरह कटाई कर चुके हैं और उनके पास गेहूं रखने की जगह नहीं है। किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार अभी तक क्रय केंद्र संचालित करने में नाकाम है। इससे किसान अपनी फसल को औने-पौने दाम मे बाजार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.