संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप कृषि निदेशक/नोडल अधिकारी फॉर्मर रजिस्ट्री डॉ. राकेश कुमार सिंह की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की फार्मर रजिस्ट्र कराने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने बताया है कि शासन के निर्देश पर सभी जनपदों में गेहूं खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। यह भी निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में जो किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं यदि वे अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर आते हैं तो वहीं पर उनकी फार्मर रजिस्ट्री करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केंद्र पर कृषि विभाग के कर्मचारी करेंगे फार्मर रजिस्ट्री यदि उनके फार्मर रजिस्ट्री में गाटा नहीं जुड़ा है तो उसे भी जोड़ने की ...