उन्नाव, जून 5 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज के गेहूं क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे सैकड़ों कुतंल गेहूं सड़ाया जा रहा। बाहर पड़े अनाज को जानवर बर्बाद करते दिखे। शुक्रवार को केन्द्र की हकीकत परखने पर यह नजारा साफ दिखा। मौके से केंद्र प्रभारी नदारद रहे। कार्यालय खुला था, लेकिन कुर्सी खाली पड़ी थी। जब केंद्र प्रभारी आकाश वर्मा से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे डिपो में हैं। गेहूं के उठान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मजदूरों की कमी का हवाला दिया। केंद्र पर हालात इतने खराब मिले कि न तो कोई सूचना बोर्ड लगा था और न ही सरकार की ओर से निर्धारित खरीद व्यवस्था से संबंधित कोई बैनर दिखाई दिया। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुंतल तय किया है, जबकि इस केंद्र का लक्ष्य 5000 कुंतल निर्धारित है। अब तक करीब 4500 कुंतल गेहू...