गंगापार, फरवरी 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। धान क्रय केंद्र पर अचानक खरीद बंद कर दिए जाने से कई किसान अपना धान नहीं बेंच सके, ऐसे किसानों में शासन प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। मेजा के बीपैक्स तेंदुआ कला से संबधित गांव अमोरा, पौसिया, लखनपुर, बंधवा, पांती के कई किसानों ने बताया कि उनका धान क्रय केंद्र तेंदुआ पर रखा है, लेकिन मशीन चालू न होने से धान की खरीद नहीं हो सकी। पांती गांव के किसान रमाकांत, बंधवा गांव के किसान महेंद्र पटेल, पौसिया गांव के किसान वीरेन्द्र दुबे, लखनपुर गांव के किसान काशीनाथ तिवारी, पौसिया गांव के किसान हौसला प्रसाद, अमोरा गांव किसान योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने दो सप्ताह पूर्व अपना धान केंद्र पर बेंचने के लिए रखा है। अचानक कांटा बंद कर दिया गया, जबकि धान खरीद का समय 28 फरवरी निश्चित किया गया था। इसी तरह क...