बाराबंकी, जनवरी 7 -- जैदपुर। हरख क्रय केंद्रों पर धान की खरीद व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। सुबह समय से तौल शुरू न होने के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिस कारण किसानों में काफी आक्रोश बना हुआ है। हरख ब्लाक क्षेत्र के जैदपुर जाने वाले मार्ग पर धान की खरीद के लिए दो क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। चार सौ किसानों से अब तक धान की तौल की जा चुकी है। सोमवार को सुबह बारह बजे तक क्रय केन्द्र पर सन्नाटा पसरा हुआ था। धान की तौल नहीं शुरु हुई थी। आसपास के कई किसान धान की तौल कराने के लिए क्रय केन्द्र पर पहुंच गए थे। किसान रामू ने बताया कि चार दिन पहले का टोकन मिला था लेकिन अभी तक तौल नहीं हो पायी है। एक किसान ने बताया कि कई दिनों से ट्राली खड़ी है लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया हैं। क्रय केन्द्र पर तौल कराने पहंुचने पर किसान...