चंदौली, दिसम्बर 17 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। शासन स्तर से धान की खरीद नवंबर माह से शुरु कर दी गयी है लेकिन आधा दिसंबर बीतने के बाद भी विकास खंड बरहनी में संचालित क्रय केंद्रों पर संतोषजनक खरीद नहीं हो पायी है। जहां कुछ खरीद हुई है वहां समय से खरीदे गए धान की उठान न होने से धान खरीद प्रक्रिया ठप है। यहां किसान धान खरीद न होने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारी धान उठान को लेकर गंभीर नहीं हैं। घोसवां गांव स्थित एफसीआई के क्रय केंद्र पर खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जमकर विरोध जताया। वहीं काटा केंद्र पर पहुंचे किसानों ने उच्चाधिकारियों से मोबाइल वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की। समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। विकास खंड बरहनी मे पीसीएफ, पीसीयू, यूपी एसएस, मार्केटिंग, एफसीआई के करीब दो दर्जन क्...