भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर गेहूं अनाज बिक्री के लिए किसान पहुंचने लगे हैं। अब तक चार किसानों से कुल 92 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि 31 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं हो पाया है। गेहूं बेचने आए किसानों का क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 33 क्रय केंद्र खोले गए हैं। अब तक क्रय केंद्र मंडी समिति गोपीगंज व जंगीगंज में दो-दो किसानों से कुल 92 कुंतल गेहूं खरीद हो चुकी है। खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक समेत कुल 33 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं क्रय कराएं। ता...