अमरोहा, मई 21 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर में मंडी समिति गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं तौल करने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को किसान ने हंगामा किया। आला अफसरों से शिकायत करते हुए समस्या के समाधान की गुहार लगाई।मामला खाद्य रसद विभाग के गेहूं क्रय केंद्र प्रथम एवं द्वितीय का है। बताया जा रहा है कि दोनों केंद्रों के प्रभारी गजेंद्र शर्मा है। गुरुवार को क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी किसान जीतराम पुत्र हरचंद ट्रैक्टर-ट्राली में अपनी 37 कुंतल गेहूं लेकर तौल कराने आया था। जीतराम का कहना है कि किसान पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया था। आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने इसके बावजूद भी गेहूं तौल से मना कर दिया। दूसरे किसानों को खबर लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जीतराम ने फोन पर विभागीय अफसरों से शिकायत की। केंद्र ...