गोंडा, अप्रैल 7 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में गेहूं खरीद योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले में संचालित होने वाले सभी गेहूं क्रय केन्द्रों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों एवं केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी केन्द्रों पर आने वाले किसानों को इसके बारे में जानकारी दी जाए तथा उन्हें तत्काल पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार गेहूं खरीद शुरू की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उप निदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्...