गोंडा, अप्रैल 7 -- रंजीत तिवारी /गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में गेहूं खरीद योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले में संचालित होने वाले सभी गेहूं क्रय केन्द्रों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों एवं केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी केन्द्रों पर आने वाले किसानों को इसके बारे में जानकारी दी जाए तथा उन्हें तत्काल पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान गेहूं खरीद प्रक्रिया की प्रक्रिया, शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित ...