बलरामपुर, नवम्बर 30 -- सादुल्लाह नगर,संवाददाता। ब्लॉक रेहराबाजार क्षेत्र के किसानों को धान की फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि पूरे विकास खण्ड में समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए एक भी सरकारी क्रय केंद्र नहीं खोला गया है, जिसके चलते उन्हें अपनी उपज औने-पौने दाम पर निजी आढतियों और बिचौलियों के हाथों बेचने को विवश होना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान देवमणि तिवारी, बृजेश तिवारी, शेषमणि तिवारी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दयाशंकर, बब्बन यादव, रंगीला, कल्लू, रियाज अहमद, राधेश्याम श्रीवास्तव, पंकज, अवधेश उपाध्याय, अंसार अहमद ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्र न होने का सीधा फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं। किसानों ने बताया कि वे अपनी मेहनत की उपज को मंडी भाव से भी कम कीमत बेचने को मजबूर हैं,ताकि वे अगली फसल के लिए खेत खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.