बरेली, मार्च 31 -- प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने को 30 मार्च से केंद्र खोल दिए हैं। मंडल के 452 क्रय केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही प्रभारी पहुंच गये। किसान आये लेकिन पंजीकरण कराने के संबंध में जानकारी ली। शाम तक किसी केंद्र पर गेहूं खरीद नहीं हुई। अधिकारियों ने केंद्रों पर निरीक्षण किया। सरकार ने गेहूं खरीद की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है। बरेली मंडी में नौ केंद्र खोले गए हैं। इस बीच डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय निरीक्षण को पहुंचे। उन्हें केंद्र पर कर्मचारी मौजूद मिले। सभी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिलीं। डिप्टी आरएमओ ने कांटा, छलना, नमी और छूल आदि उपकरण चेक किए। इस बीच कुछ किसान गेहूं बेचने के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे। कहा, पंजीकरण तो करा लिया है। करीब पांच दिन बाद गेहूं का उठान शुरू होगा। जब गेहूं की फसल पूरी तरह से पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.