मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- चुनार। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को विकास खण्ड सीखड़ में पहुंचकर कार्यालयों एवं आलमारियों में रखे अभिलेखों/पत्रावलियों का अवलोकन किया। लेखाकार कक्ष की अलमारी में पुरानी पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया, जिसमें किस वर्ष की पत्रावलियां हैं नहीं लिखा गया था। इसके अलावा पत्रावलियों के निरीक्षण के पश्चात निर्देशित किया कि पत्रावलियों को वर्ष वार/मदवार बनाकर रखा जाए, ताकि किसी भी समय किसी भी वर्ष की पत्रावली निकालने में आसानी हो सके। इसके बाद विकास अधिकारी के कक्ष में बीडीओ और ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर एडीओ कृषि से फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी ली। कहा कि कोई भी किसान का फार्मर रजिस्ट्री बनवाने से वंचित न रहे। शत-प्रतिशत का फार्मर रजिस्ट्री बनाया जाए, ताकि वह केन्द्र व प्रदेश सर...