रामपुर, दिसम्बर 5 -- भाकियू ने बैठक करके क्रय केंद्र प्रभारियों पर किसानों का धान न तौले जाने का आरोप लगाया। साथ ही इसकी रणनीति तैयार कर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार की दोपहर भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मौ. आसिम रजा के नेतृत्व में नैनीताल हाईवे स्थित गांव मुल्लाखेड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने किसानों की फसल के लिए क्रय केंद्रों को स्थापित किया है। ताकि वह किसानों से सीधी खरीद कर सके। आरोप लगाया कि इन केंद्रों पर किसानों के बजाए बिचौलियों का धान तौला जा रहा है। बेखौफ होकर धड़ल्ले से किसानों के फर्जी दस्तावेज तक तैयार किए जा रहे हैं। जबकि किसान अपना धान लिए केंद्रों पर पड़ा है। कहा कि अगर समय रहते क्रय केंद्र प्रभारियों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.