लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में धान क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने से किसान काफी परेशान हैं। कई किसान अपना धान लेकर निर्धारित क्रय केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन क्रय केंद्र बन्द होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। ऐसे में मजबूरी में किसान अब खुले बाजार में कम कीमत पर धान बेचने को विवश हैं। चालू वर्ष में जिले के 25 धान क्रय केंद्रों को धान खरीद के लिए अधिकृत किया गया था जिसमे 21 लैंप्स और 04 एफपीओ को अधिकृत किया गया है। इन केंद्रों में दो लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इसके विरुद्ध अब तक एक लाख चार हजार 743 टन धान की ही खरीद हो सकी है। क्रय केंद्रों से लौटे किसानों ने बताया कि वे कई दिनों की मेहनत के बाद धान लेकर केंद्र पहुंचे थे, लेकिन खरीद बंद होने के कारण उनका धान नहीं लिय...