शामली, अप्रैल 6 -- शामली /चौसाना। जिले में क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीददारी शुरू हो गयी है, हालांकि अभी खेतों में कटान की गति जोर न पकड़ने के कारण केंद्रों पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों की संख्या बहुत कम है लेकिन किसान अभी पंजीकरण कराने में लगे है। अब तक 35 सौ किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके है। चौसाना के बल्ला माजरा सहकारी समिति पर बनाए गए गेंहू क्रय केन्द्र पर सोमवार को गेंहू खरीद का शुभारंभ हो गया। एक अप्रैल से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया था। सोमवार को चौसाना स्थित बल्ला माजरा सहकारी समिति पर बनाए गए गेहूं क्रय केन्द्र पर चौसाना के मजरा पठानपुरा निवासी किरण कुमार ने पचास कुंतल गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचा । इसी के साथ केंद्र पर गेंहू खरीद की शूरूआत हो गयी क्रय केन्द्र की । शुरूआत के पहले दिन प...