अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- जलालपुर, संवाददाता। जलालपुर विकासखंड के आधा दर्जन केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो गया। प्रशासन के निर्देश पर क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा 2585 रुपए कुंतल में गेहूं की खरीद की गई। जलालपुर सहकारी संघ के सचिव अभिषेक ने बताया कि मोहम्मदपुर हमजा निवासी राजेंद्र के गेहूं खरीद के साथ गेहूं खरीद प्रारंभ हुई। साधन सहकारी समिति बड़ा गांव के सचिव अनिल यादव ने बताया कि शेखपुरा निवासी मन बहादुर सिंह का 62 कुंतल 50 किलोग्राम गेहूं खरीद की गई। किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साधन सहकारी समिति आरी के सचिव जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि किसान श्याम सुंदर से 29 कुंतल गेहूं खरीद की गई, जबकि साधन सहकारी समिति खजूरी करौदी के सचिव ने बताया कि सलाहुद्दीन पीर निवासी जगदीश नारायण द्विवेदी तथा गोविंद द्विवेदी ...