फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में गेहूं की खरीद की शुरुआत को एक सप्ताह बीत चुका है। अभी तक क्रय केंद्रों पर 275 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। आंधी बारिश का असर गेहूं खरीद पर भी पड़ा है। इससे अभी जो गेहूं की खरीद होना थी वह नहीं हो सकी है। मौसम खुला है तो आने वाले दिनों में गेहूं की खरीद के बढ़ने का अनुमान है। जिले में 30 मार्च से गेहूं की खरीद की शुरुआत हुई थी। गेहूं की खरीद को जिले में 42 स्थाई क्रय केंद्र और तीन मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए है। दो अप्रैल को कायमगंज के एक क्रय केंद्रों पर गेहूं की बोहनी हुई थी। यहां एक किसान से 25 कुंतल गेहूं खरीदा गया था। सोमवार को अमृतपुर के कुतलूपुर के क्रय केंद्र पर 100 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। इसके अलावा सातनपुर मंडी के क्रय केंद्र पर 50 कुंतल गेहूं खरीदा गया। शमसाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.