गंगापार, मार्च 31 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में कई गेहूं क्रय केंद्र खुले लेकिन पहले दिन सिर्फ एक पर ही तौल हुई। विपणन विभाग के केंद्र चपरतला के संचालक अतुल शर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर खरीद शुरू होने के प्रथम दिन 50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई।गेहूं खरीद के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है। इस बार अभी तक विपणन विभाग के अधिकारियों को गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं दिया जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...