फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद। ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को क्रमांक से न बुलाने पर उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी की नाराजगी के बाद क्रमांक से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। पहले चरण में 318 में 143 अभ्यर्थी शामिल हुए। बचे हुए लोगों का नौ मार्च को साक्षात्कार होगा। शनिवार को विकास भवन में ईसीसीई एजुकेटर भर्ती का साक्षात्कार रखा गया था। सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान बाहर जो सूची चस्पा थी, उस सूची के क्रमांक से अभ्यर्थियों को न बुलाकर दूसरी सूची के क्रमांक के अभ्यर्थियों को बुलाकर साक्षात्कार शुरू करवा दिया गया। इस पर अभ्यर्थियों ने विरोध जताया। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए क्रमांक संख्या से ही अभ्यर्थियों को बुलाने के निर्देश दिए। इसके बाद क्रम...