बरेली, जून 15 -- क्योलडिया। समाजवादी पार्टी की पीडीएम बैठक रविवार को क्योलड़िया गांव में हुई। जिसमें सपाईयों ने देश और प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। बालाजी बारात घर में आयोजित हुई पीडीए पंचायत में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि सपा सरकार में क्षेत्र में 17 इंटर कॉलेज के साथ ही सड़के पुलिया, पुल, अस्पताल और क्योलडिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया गया। भाजपा सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है खाद और पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जबकि किसानों के गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि पीडीए का मुद्दा अब केवल नारा नहीं , जन आंदोलन बनता जा रहा है। सपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव है इसका सीधा नुकसान गरीब जनता का है। इसमें सपा के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.