कानपुर, मई 8 -- फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाताकानपुर ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन कल्याणपुर ​स्थित साई पब्लिक इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें 10 जिलों के 250 ​से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो क्योरगी वर्ग में फर्रुखाबाद ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कानपुर दूसरे और बांदा की टीम तीसरे स्थान पर रही। पूमसे वर्ग में कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में फतेहपुर दूसरे और रायबरेली की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं स्पीड किक स्पर्धा में वाराणसी ने पहला और शाहजहांपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन राम नरेश पाल ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने विजेता ​खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित कि...